#corona को रोकने में योग सबसे बड़ा सहायक: योगा कोच भगत सिंह
कोरोना कोविड को रोकने व इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए सेक्टर-13 मैन मार्किट में लगाया फ्री योगा कैम्प
-अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 'योगा आर्ट लक्की हेल्थ एन्ड फिटनेस सेंटर' ने लगाया फ्री योगा कैम्प
हिसार,21 जून 2020
कोरोना कोविड के बढ़ते संक्रमण से लोगों का झुकाव अब योग की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं चिकित्सक भी अब आमजन को योग करने की सलाह दे रहे है। इसी कड़ी में सेक्टर-13 की मैन मार्किट में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फ्री योगा कैम्प का आयोजन किया गया। योगा आर्ट लक्की हैल्थ एन्ड फिटनेस सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस केम्प में लगभग 50 लोगों ने फिजिकल डिस्टेंस रखते हुए हिस्सा लिया। फिटनेस सेंटर के संचालन योगा कोच भगत सिंह ने कहा कि 'योगासन मांसपेशियों औऱ जोड़ों के खिंचाव और उन्हें मजबूत करने में मदद करते है।' योग से दिनचर्या व स्वास्थ्य में सुधार आता है। योग व आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्दति है। जिसे लोगों द्वारा आत्मसात करने से वे खुद को निरोग रख सकते है। कोरोना कोविड को रोकने में भी योग सबसे बड़ा सहायक है। योग में सब रोगों को दूर करने व मन को प्रश्नचित रखने की शक्ति होती है। इस दौरान बसन्त योगा कोच,डॉ शिल्पा,ईशा, विनोद इन्दल,साहिल,विजेंद्र शर्मा,प्रिया,अनिल,वेशानी व अन्य मौजूद रहे।