*31वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योग आर्ट लक्की 17 मेडल लेके ओवरऑल विजेता रहा*
Published
योगा फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित 31वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योग आर्ट लक्की 17 मेडल जितकर ओवरऑल विजेता रहा।यह जानकारी देते योग आर्ट लक्की के चैयरमेन भगत सिंह ने बताया कि दयानन्द कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सेंटर के 17 बच्चों ने मेडल जीते।जिसमे से 6 गोल्ड, 5 सिल्वर व 6 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।योगा खिलाड़ी अमित, नैंसी व पूनम ने कहा कि उन्होंने कोच बसन्त सैनी व भगत सिंह के मार्गदर्शन में निरन्तर अभ्यास और सटीकता के कारण ये सब सम्भव हो पाया। इस मौके पर जे.सी.नुनिया, प्रदीप, बसन्त सैनी, मांगे राम व ललित कुमार की उपस्थिति मर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।